शिक्षासत्र के पहले दिन कोरोना ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी गई

शाहिद नक़वी/ वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन,उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह के आह्वान पर स्कूलों में नए सत्र के पहले ही दिन प्रदेश के अधिकतर विद्यालयों में शिक्षको द्वारा वैश्विक बीमारी कोविड 19 से दिवंगत हुए शिक्षक साथियों की आत्मा की शांति हेतु पुष्प गुच्छ देते हुए दो मिनट का मौन धारण करते हुए हृदय से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया।

कम्पोजीट विद्यालय देवरी कला,करछना प्रयागराज में वैचारिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में नए प्रधान की उपस्थिति में सभी शिक्षको ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि सभा की।और बच्चो के अभिवावको को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की उपस्थिति में मिड डे मिल का प्राधिकार पत्र वितरण किया। प्रयागराज जनपद में अधिकतर विद्यालयों में शोक सभा मनाई गई।
वैचारिक शिक्षक संघ कौशांबी के जिला अध्यक्ष श्री अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय बधुरी रसलीपुर,कौशांबी में और प्राथमिक विद्यालय सचनारा,पूर्व माध्यमिक अंका मह। वीरपुर,प्राथमिक विद्यालय गुहान,कंपोजीट विद्यालय बरई बधवापुर,जैसे कौशांबी के कई विद्यालयों में अश्रुपूरित श्रद्धांजलि सभा मनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *