महोबा-इंसानियत को झकझोर देने वाला पुलिसिया चेहरा आया सामने, शव को कूड़ा गाड़ी में पोस्टमार्टम के लिये भेजा

 

मनोज/ इस भीषण कोरोना काल मे UP के महोबा जिले की पुलिस जिला अस्पताल में मरे एक व्यक्ति की लाश को फेकने के अंदाज में कूड़ा, कचरा गाड़ी में लाद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज रही है । पुलिस का इंसानियत को झकझोर देने वाला यह अमानवीय चेहरा सामने आने से जिले में हड़कम्प मच गया है-

 

दिल थाम के देखिये इस वीडियो को..यह किसी जानवर की नही बल्कि इंसान की लाश है और कैसे महोबा कोतवाली की पुलिस जिला अस्पताल में मृत व्यक्ति की लाश को हिला कर फेकने जैसे अंदाज में कूड़ा, करकट की गाड़ी में लाद रही है ।

पुलिस को इस तरह जानवरो की तरह इंसान की लाश को कूड़ा गाड़ी में लादने का वीडियो आने के बाद मीडिया में वायरल होने के बाद जिले भर में हड़कम्प मचा हुआ है ।

 

महोबा जिले के खरेला कस्बे में रहने वाले 48 साल के किसान राम करण की अचानक तबियत खराब हो गयी उसे जुकाम, तेज बुखार और खांसी आने की शिकायत के बाद उसका बेटा इलाज के लिये जिला अस्पताल महोबा ले कर आया था जहाँ डॉक्टरों ने राम करण को मृत घोषित कर उसका शव मुर्दा घर मे रखवा कर सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी थी । जिला अस्पताल में मरीज की मौत की सूचना पर महोबा थाना कोतवाली से एक सब इंस्पेकटर और दो सिपाही जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक राम करण के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हाउस भेजने के लिये शव के साथ दरिंदगी दिखाते हुये काली पन्नी में रखे शव को अमानवीयता के साथ कूड़ा गाड़ी में लाद कर पोस्ट मार्टम के लिये भेज कर इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है ।
इसका वीडियो वायरल होने के बाद जिले भर में सनसनी फैल गयी है तो पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है पर कोई भी पुलिस अधिकारी पुलिस की इस अमानवीय हरकत पर कुछ भी बोलने को तैयार नही हो रहा है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *