हरियाणा में आज शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर सरकार की तरफ से लाठीचार्ज करके लोगों को बुरी तरह से घायल किया गया, इस हमलें में महिलाओं को भी पुलिस ने नहीं बख्शा,इस विवाद की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के दौरे से उपजी। हिसार में हुए विवाद के बाद ढाई घंटे पहले गुड़गांव पहुंचे मुख्यमंत्री जबकि कार्यक्रम का समय साढ़े चार बजे का निर्धारण किया गया था, समय से पहले पहुंचने पर अफ़रातफ़री हुई, मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर के दौरे के बाद हिसार में हालात अत्यंत तनावपूर्ण, जिंदल चौक के पास पुलिस का किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, पथराव की भी सूचना मिली किसान नेताओं पर भी लाठीचार्ज किया गया। जिसमें काफी लोग घायल हुये है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सरकार पर तीखा हमला करते हुये कहा खट्टर सरकार और दुष्यंत चौटाला का एक बार फिर क्रूर, दुर्दांत और निर्मम चेहरा हिसार में सामने आया है। आंदोलन कर रहे किसानों पर, न्याय मांग रहे किसानों पर, काले कानूनों के खिलाफ साढ़े पांच महीने से विरोध कर रहे किसानों पर, अपना हक मांग रहे किसानों पर जिस प्रकार से मनोहर लाल खट्टर जी ने और दुष्यंत चौटाला जी की सरकार ने पुलिस से गोलियां चलवाई, लाठियां चलवाई, अश्रु गैस चलवाए। किसान की पगड़ी को पुलिस के घोड़ों की टापों के नीचे रौंद डाला। जिस प्रकार से हमारी बहन और बेटियों पर हमला किया, जिस प्रकार से किसानों के खून से पूरे हिसार की धरती को लहूलुहान कर दिया, ये हम भूलेंगे नहीं।
खट्टर सरकार ने अपनी राजनीतिक कब्र खोद डाली है। आज भी वक्त बचा है खट्टर साहब, दुष्यंत चौटाला जी जो इंद्रो ताई, इंद्रो ताई पुकार कर किसानों को फुसलाया करते थे। आज भी इस्तीफा देकर टिकरी बॉर्डर पर किसानों के बीच में जाकर बैठ जाइए, वरना हरियाणा का मजदूर, हरियाणा का गरीब, हरियाणा का अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के भाई – बहन, हरियाणा का आढ़ती और दुकानदार एवं मेहनतकश धरती पुत्र किसान आपको कभी माफ नहीं करेगा। इसे चेतावनी समझिए। ये चेतावनी है।
