सेंट्रल विस्टा प्लान रोक कर तीसरी लहर की तैयारी करें सरकार -रेवती रमण सिंह

 

शाहिद नक़वी: राजसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि बच्चों के लिए कोरोना संक्रमण से लड़ने की सबसे कारगर वैक्सीन अमेरिका ने ईजाद किया है, जिसके रिजल्ट बहुत अच्छे हैं भारत सरकार को चाहिए की उस वैक्सीन का आयात जल्द से जल्द करें क्योंकि वैज्ञानिक राघवन व सुप्रीम कोर्ट ने भी आशंका जताई है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर जल्द आने वाली हैं जो बच्चों के लिए घातक होगी ऐसे में उसकीं तैयारी केंद्र सरकार को तुरंत चालू कर देनी चाहिए।

सांसद ने कहा कि दूसरी लहर की भी पहले से आशंका कई तरफ से जताई गई थी, पर चुनाव आयोग और मोदी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं  दिया और वो चुनावी रैली में ही लगें रहे। जिसका परिणाम आज देश भुगत रहा है कोरोना संक्रमण की पहली लहर से कई गुना ज्यादा लोगों की मृत्यु इस दूसरी लहर मे हो गई।

तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक

उन्होंने कहा कि तीसरी लहर और खतरनाक होने की आशंका है इसलिए सारे फालतू के प्रोजेक्ट बंद कर स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या में इजाफा, अस्पताल निर्माण, आक्सीजन की उपलब्धता आदि पर जोर देने की आवश्यकता है। क्योंकि जब बच्चों पर कोरोना संक्रमण अटैक करेगा तो स्थिति क्या होगीं यह सोच कर रूह कांप जाती हैं। इसलिए सेंट्रल विस्टा प्लान को फिलहाल स्थगित कर कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की तैयारी करें।
सासंद ने कहा कि वैक्सीनेशन की जो वर्तमान गति हैं उस हिसाब से तो 3 साल लग जायेंगे सभी को वैक्सीन लगने में तब तक तो लाखों लोगों की जान जायेगी । इसलिए वैक्सीनेशन युद्ध स्तर पर हो ताकि 6 माह में सभी वैक्सीनेट हो जाय।
समाजवादी पार्टी पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने कहा कि योगी सरकार मौत पर आंकड़ेवाजी बंद करें प्रदेश की स्थिति बहुत ही खराब हैं। शमशान घाट पर लाशों का अम्बार हैं लाशें लाइन में लगीं और आकड़े पेश कर रहे हैं कि सब कुछ अण्डर कंट्रोल हैं आक्सीजन के बिना लोग दम तोड़ दिए उन्होंने कहा कि हद तो तब होती हैं जनता के साथ कोर्ट को भी लगातार योगी सरकार गुमराह कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *