शाहिद नक़वी: राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने राज्यसभा में प्रश्न उठाया कि न्यू सेंट्रल विस्टा प्लान में न्यू पार्लियामेंट के अलावा और कौन कौन से मकानात बनेंगे?
केंद्रीय शहरी आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जबाब दिया कि न्यू सेंट्रल विस्टा प्लान में नई पार्लियामेंट,सेंट्रल विस्टा एवेन्यू और भारत सरकार के बाकी सारे आफिस हैं। इनमें कुछ मंत्रालय जो सेंट्रल सेक्रेटेरियट बिल्डिंग में नार्थ ब्लाक और साउथ ब्लाक में हैं, और शहर के विभिन्न स्थानों में हैं सब एक जगह पर होगा 9 बिल्डिंग का निर्माण होगा।
मंत्री ने कहा कि न्यू सेंट्रल विस्टा प्लान में 50000 कर्मचारियों के काम करने की जगह होगी और कुछ अण्डरग्राउण्ड रास्तों का निमार्ण भी होगा। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री आवास भी बनेंगे।
सपा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने इस पुरे प्रोजेक्ट को फिजूल खर्ची बताया कहा कि यह एक और तानाशाही निर्णय हैं, जब देश महामारी के दौर से गुजर रहा हो विश्व आर्थिक मंदी के दौर में हैं। लोगों के रोजगार धंधे बंद हो रहे हो बेरोजगारी और मंहगाई चरम पर हो तो ऐसे में प्रधानमंत्री अपने ऐशो आराम के लिए नये महल का निर्माण और उसमें सुरंग रास्ते का निर्माण कराना कहा तक उचित होगा वर्तमान पार्लियामेंट भवन की स्थिति अभी अच्छी है नये की बहुत आवश्यकता नहीं थी जब देश की आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाती तब ऐसे निर्माण पर खर्च करने की जरुरत थी।
