कंगना के खिलाफ आपराधिक शिकायत दिल्ली पुलिस को देगी जागो

नई दिल्ली: ट्विटर ने आज बड़ी कार्यवाही करते हुए फिल्मी अदाकारा कंगना रनौत के विवादित ट्वीट को हटा दिया है। इस मामले में जागो पार्टी के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कल ट्विटर के एमडी को अपने वकील के मार्फित लीगल नोटिस भेज कर कंगना का ट्विटर एकांउट बंद करने की मांग की थी। इस बारे आज ट्विटर ने अधिकारिक ब्यान जारी कर कंगना पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उसके विवादित ट्विट्स को हटाने का ऐलान किया। इस बारे जानकारी देते हुए जागो के प्रधान महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता परमिंदर पाल सिंह एवं वकील नगेन्द्र बैनीपाल ने बताया कि अब जागो पार्टी द्वारा कंगना के खिलाफ अपराधिक शिकायत दिल्ली पुलिस को देने का फैसला लिया गया है। क्योंकि ट्विटर ने कंगना के जहरीले एजेंडे को हटा करके हमारे सभी आरोपो की पुष्टि कर दी है। कंगना ने किसानों को आंतकवादी एवं अलगाववादी बताकर अपनी मुर्खता का प्रदर्शन किया है।
ट्विटर ने कंगना के ट्विट्स को हटा कर किसान के आंतकवादी एवं अलगाववादी ना होने पर मुहर लगा दी है। जागो पार्टी किसी भी कीमत पर कंगना को जहर प्रचार करने की मंजूरी नहीं देगी। इस अवसर पर जागो यूथ के प्रदेश अध्यक्ष हरजीत सिंह बाऊंस एवं अन्य नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *