झुनझुना: बजट के बाद रसोई गैस के बढ़े दाम ने घरेलू बजट बिगाड़ा

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी ने घरेलू गैस के दाम मे 25 रुपये की भारी भरकम बढ़ोतरी पर नाराज़गी जताते हुए केन्द्र सरकार पर हमला बोला। सपा महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने घरेलू गैस के दाम मे 25 रुपये की भारी वृद्धि पर कहा की यह मुल्य वृद्धि  गृहणियों के बजट को बिगाड़ देगा। केन्द्र सरकार बढ़ोतरी पर रोक लगाए अन्यथा सपा इसका सड़क पर उतर कर विरोध करेगी।महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने कहा केन्द्र सरकार के आम बजट से ऐसे ही लोग निराश और हतास है ऊपर से बढ़े गैस के दाम मे भारी भरकम वृद्धि से जन जीवन चरमरा जाएगा। महानगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी ने कहा सरकारी तेल कम्पनी ने जिस तरह आज घरेलू गैस के दाम मे एक फिर इतनी बड़ी बढ़ोतरी की इससे इस महंगाई के दौर मे घर चलाना और मुशकिल हो जाएगा।इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाईट के मुताबिक उपभोक्ताओं को नॉन सब्सिडी वाले घरेलू सिलेण्डर पर अब 25 रुपये अधिक देने पड़ेंगे।समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी की बजट के बाद घरेलू गैस के दामों को अगर बढ़ाया गया तो इसका भारी विरोध होगा। कैम्प कार्यालय सिविल लाइन्स मे एक बैठक कर घरेलू गैस के दाम में हो रही वृद्धि का विरोध किया गया। बैठक में विजय वैश्य,इसरार अनजुम,महेन्द्र निषाद,दिनेश यादव,मोईन हबीबी,महबूब उसमानी,मो०ग़ौस,ओ पी यादव,अभिमन्यू पटेल,जी एस यादव,एस पी श्रीवास्तव,रवि गुप्ता,सनी गुप्ता,रमाकान्त पटेल,विक्रम पटेल,मशहद अली खाँ, मो०ज़ैद,औन ज़ैदी,किताब अली,संतोश यादव,जॉन ज़ैदी,विवेक शर्मा,इण्डियन माईकल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *