सरना दल ने बाला साहिब अस्पताल शुरू करने के लिए किया अरदास

नई दिल्ली : 2013 में आलीशान अस्पताल की नीवं रखने वाले परमजीत सिंह सरना ने इसको दुबारा शुरू करने के लिए कोशिशें करनी शुरू कर चुके है। इसी के तहत उनकी शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (शिअद) पार्टी ने भारी सांख्य में दिल्ली की संगतो और कार्यकर्ताओं के संग अरदास समागम का आयोजन किया। जिसकी मुख्य वजह 500 बेडो के भव्य अस्पताल को फिर से शुरू करके, दिल्ली की संगत को सौंपना है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह अस्पताल विश्वस्तरीय होगा जिसके निर्माण से हजारों जरूरत मंदो को मुफ्त इलाज के साथ ही स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी मिलेगा।

अरदास समागम के उपरांत, पार्टी प्रधान सरना ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि,

“आज का दिन एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। जिस विश्वस्तरीय अस्पताल का सपना हमने निःस्वार्थ भाव से तकरीबन एक दशक पहले देखा था उसको हकीकत में बदलने के लिए,आज हम सभी अरदास करने के लिए इक्कठे हुए है।”

” बाला साहिब अस्पताल का निर्माण करके दिल्ली की सम्मानित संगत को मुफ्त इलाज एवं बीमा उपलब्ध कराना था। जो कि गंदी राजनीति का शिकार होने की वजह से नही हो पाया। आज महामारी के काल में देंखे, हमारे भाई, कर्मचारी और जरूरतमंद बिना जरूरी सेवाओं की वजह से दम तोड़ रहे है। यदि हमारा अस्पताल तैयार होता तो आज यह दिन नही देखना पड़ता।” दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के पूर्व प्रधान ने बताया।

इस दरम्यान शिअद महासचिव हरविंदर सिंह सरना भी मीडिया से मुखातिब हुए,” हमने बाबा हरबंस सिंह जी के सपनो को पूरा करने का बीड़ा उठाया है और इसे पूरा करके रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *