नई दिल्ली-कुलवंत कौर: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में जिस तरह से भ्र्ष्टाचार किया गया है, सभी संगत इससे वाकिफ है,आने वाले गुरुद्वारे के चुनावो से पहले इनके साथ केवल यहाँ दो लोग ही नजर आएंगे यह कहना था ।
सरदार हरविंदर सिंह बॉबी का उन्होंने बताया कि जिस तरह से पिछले 10 सालों से बाला साहिब अस्पताल आश्रम का निर्माण कार्य रुका हुआ है, इसमे बड़ा भारी भ्र्ष्टाचार लगता है, अगर यह अस्पताल समय से बन जाता तो आज कई करोड़ो का फायदा कमेटी को होता, ओर अस्पताल में सिख समाज के लिए 25 प्रतिशत कोटा आरक्षित होता, ओर आज कोरोना महामारी से दिल्ली में समस्या बनी है, उससे भी काफी फायदा सभी समाज को होता।
हरविंदर सिंह बॉबी ने एक प्रश्न पूछने पर बताया कि शिरोमणि अकाली दल ,दिल्ली के सरना बंधुओ पर झूठे आरोप लगा कर उनको बदनाम किया गया वही गुरु की गुलक से बड़ा घोटाला किया,और संगत को धोखे में डाल गया,आज सभी को समझ आ गया है कि कौन भरष्टाचारी है।
शिरोमणी अकाली दल दिल्ली, सरना बंधुओ की सरपरस्ती में फिर गुरूद्वरा प्रबंधक कमेटी की जिम्मेदारी संगत के सहयोग से सम्भालेंगे ओर जो काम रह गये है उनको पूरा करेंगे बॉबी का कहना था कि सबसे पहले बाला जी अस्पताल का निर्माण कार्ये पूरा करवाना है। आज दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में सब जगह भ्र्ष्टाचार है, कर्मचारियों को सैलेरी नही मिल रही हैं, अभी से भारी संख्या में सिख संगत शिरोमणी अकाली दल दिल्ली से जुड़ रही है। हम पूरी ईमानदारी संगत की सेवा करेंगे। आने वाले गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव में भारी जीत हासिल होगी।
