जैकलीन फर्नांडिस को मुम्बई एयरपोर्ट पर ED के लुकआउट नोटिस के बाद रोका गया

मुम्बई: फ़िल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय रोका गया, जब एक फ़िल्म की शूटिंग के लिए विदेश जाने की तैयारी में थी। सूत्रों के मुताबिक, ये कारवाई ED के लुकआउट सर्कुलर के बाद कि गई है।

जैकलीन एक शो के लिए विदेश जा रहीं थी। जैकलीन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की जांच चल रही है। बता दें कि ईडी ने 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर और अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। केंद्रीय एजेंसी को सुकेश और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के बीच वित्तीय लेनदेन के सबूत मिले हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश चंद्रशेखर उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल और छह अन्य के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7,000 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया है। रिपोर्टों के अनुसार, चार्जशीट में, चंद्रशेखर ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने जैकलीन को 52 लाख रुपये का एक घोड़ा और चार फारसी बिल्लियाँ उपहार में दी थीं, एक बिल्ली की कीमत 9 लाख रुपये है।

अपने रोमांस को लेकर काफी चर्चित रही हैं जैकलीन-

जैकलीन और सुकेश के बीच गुपचुप रोमांस की भी खबरें आई थीं, तब जैकलीन ने ऐसी खबरों का खंडन किया था। जैकलीन 2006 में मिस श्रीलंका का खिताब जीत चुकी हैं। किसी जमाने में साजिद खान की गर्लफ्रैंड रही जैकलीन को इस मामलें में क्या राहत मिलती है ये तो देखने की बात है। लेकिन फिलहाल के लिए जैकलीन की परेशानी जरूर बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *