राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हवा चल रही है।लेकिन नेताओं के सियासी दौरों के अलावा व्यक्तिगत दौरे भी हो रहे हैं। गांधी परिवार का कोई सदस्य यूपी के दौरे पा आता है तो वह अपने आप मीडिया की सुर्खियों में रहता है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट की ट्रस्टी डॉ. मधु चंद्रा के बेटे की शादी में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक करीब साढ़े चार बजे उनका निजी विमान प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट से वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्वराज भवन पहुंचे।एयरपोर्ट पर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद की जोरदार नारेबाजी की। हवाई अड्डे पर उनका उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रमोद तिवारी सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वाले नेताओं की सूची सुरक्षा कर्मियों को पहले ही दे दी गई थी।राहुल गांधी के स्वराज भवन पहुंचने के बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पुलिस ने राहुल के आने के समय स्वराज भवन के आसपास यातायात को भी थोड़ी देर के लिए रोक दिया था।राहुल गांधी रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे इंडिगो के विमान से बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से सीधे स्वराज भवन पहुंचे।

शादी में होंगे शरीक- 

कमला नेहरू अस्पताल की सीईओ डॉ मधु चंद्रा के पुत्र की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान संगम पर कार्यकर्ता संवाद आयोजित करने की भी तैयारी थी, लेकिन समयाभाव और सुरक्षा कारणों से उसे निरस्त कर दिया गया है।पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार वह समारोह से वापस आने के बाद रात्रि विश्राम स्वराज भवन में ही करेंगे।वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हसीब अहमद के अनुसार राहुल गांधी वैवाहिक कार्यक्रम में होंगे शामिल होने के बाद  सड़क मार्ग से सीधे वाराणसी के लिये रवाना होंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन सोमवार को सुबह वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *