पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचने और यातायात नियमों की सीख दी गई

प्रयागराज: शहर के पुराने कालेज ईसीसी में एडीजी ने पुलिस की पाठशाला चलाई। छात्रों को बाल अपराध, साइबर क्राइम, यातायात नियम एवं हेल्प लाइन नंबर 1090, 102, 108, 112, 1098 आदि की जानकारी दी। छात्रों को बताया कि कौन सा नंबर कब डायल करना है। उन्हें यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया।इस पाठशाला में छात्रों को साइबर क्राइम के बढ़ते अपराध के तरीकों और बचाव के बारे में जानकारी दी।

उदाहरण देकर छात्रों को समझाया तरीकें-

कैसे साइबर ठग कॉल करके लोगों को लुभावने मैसेज भेजकर उनके बैंक खाते खाली कर देते हैं। छात्रों को समझाया कि वह इससे खुद जागरूक हो और अपने परिजनों को भी सतर्क करें ताकि परिवार में कोई भी सर ठगी का शिकार न हो सके। प्रोजेक्टर की मदद से छात्रों को पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। वह आयोजन सारथी फाउंडेशन और सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इस दौरान एसपी सिटी दिनेश सिंह, सीओ वातायात आदि मौज।

एडीजी बने ‘शिक्षक’ लगाई पाठशाला-

प्रयागराज देश में हर साल हजारों लोग सड़क दुर्घटना में जान गंवाते हैं। रश ड्राइविंग के साथ ही इसका बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी होती है। यातायात नियमों का पालन अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। ऐसे में इनका पालन करें। यह बातें एडीजी प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश ने इविंग क्रिश्चियन कॉलेज में छात्र-छात्राओं से कहीं।वह कॉलेज में आयोजित ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने न सिर्फ यातायात नियमों बल्कि संकेतकों, नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *