स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोलता स्मार्ट सिटी प्रयागराज- विनय कुशवाहा

प्रयागराज: स्मार्ट सिटी की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हर तरफ गंदगी और बदबूदार कूड़े का ढेर,  कूड़ा कंटेनर जो जगह जगह पर रखा था जिसमें आसपास का कूड़ा एकत्र होता था अब गायब हो सड़कों पर कूड़ा फैला , इससें तो अच्छी सफाई व्यवस्था नियमित सफाई कर्मचारियों द्वारा होती थी, प्राईवेट वाले पैसा भी ले रहे हैं और सफाई भी चौपट कर स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल रहें है।उक्त बातें समाजवादी पार्टी  जिलाउपाध्यक्ष पूर्व पार्षद विनय कुशवाहा ने अल्लापुर मे एक आवश्यक बैठक में कहीं उन्होंने कहा कि बाढ़ बरसात के बाद सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान ना देने की वजह से आज संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है जिसकी वजह से  वाइरल फीवर लगभग हर घर में किसी ना किसी को और खासकर बच्चों को अपनी चपेट में लिया है ।उन्होंने कहा कि समय रहते कागजी नहीं जमीन पर सफाई अभियान और दवाओं का छीड़काव तथा मच्छर मारने के लिए फागिंग होई होती तो डेंगू इतना पैर ना फैलाता जो आज अस्पतालों में मरीजों की लाईन लगीं हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ड्रीम अभियान स्वच्छ भारत को पलीता नगर निगम लगा रहा है।
पूर्व पार्षद ने कहा कि प्रयागराज का जो सबसे अच्छा ऐरिया था उसी का चयन स्मार्ट सिटी फेस एक में लिया गया और उसी चौड़ी सड़कों को तोड़ कर फिर से बनाने का काम किया जा रहा हैं पर अल्लापुर जैसे पूरे शहर में अत्यधिक जनसंख्या घनत्व वाले ऐरिया को छोड़ दिया गया जहाँ की हर सड़क गली चलने के काबिल नहीं है यह कैसा स्मार्ट सिटी मिशन हैं ।
प्रवक्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ,स्मार्ट सिटी मिशन व नमामि गंगे में धन की बरबादी ।बैठक में श्याम मिश्रा,योगेन्द्र , प्रमोद गर्ग, शिवरतन केशरवानी, अनिल यादव, बच्चा भारतीय,शोभा लाल आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *