कोविड से प्रभावित परिवारों को रोजगार से जोड़कर स्वालंबी बनाया जायेगा-सिद्धार्थ नाथ सिंह

शाहिद नक़वी: उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज प्रवास के दौरान जिला उद्योग एवं खादी व ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक में एमएसएमई विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर व्यापक चर्चा व समीक्षा की।

कोविंड के दौरान विधानसभा शहर पश्चिमी के कई परिवारों के मुखिया के न रहने पर प्रभावित परिवार के समक्ष रोजगार संकट एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 75 से 100 कैम्प लगेंगे। जिसका व्यापक प्रचार प्रसार के लिए विधानसभा शहर पश्चिमी के प्रत्येक गांव गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगें,जिसमें उद्योग और खादी व ग्रामोद्योग से जुड़े योजनाओं को रूबरू कराकर फार्म भराकर स्वरोजगार से जोड़ कर स्वालंबी बनाया जाएगा।
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि विधानसभा शहर पश्चिमी के युवाओं एवं कोविंड से प्रभावित परिवारों को स्वरोजगार और स्वावलंबी बनाया जाएगा। एमएसएमई विभाग की जितनी भी योजना है,कैम्प लगाकर बताएंगे, विधानसभा शहर पश्चिमी में तीन शहरी एवं दो ग्रामीण मंडल है। जहाँ पर दो सालों व कोविंड के दौरान लगभग 800 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध एमएसएमई विभाग ने कराया है,आगे भी स्वरोजगार से जोड़कर रोजगार देने का लक्ष्य है।
19 जून शनिवार को अपने आवास पर डूडा अधिकारियों के साथ के उपरांत नगर निगम कैम्पस कार्यालय पर रोड पटरी दुकानदार, फल सब्जी विक्रेता, ऑटो,बस,रिक्शा चालकों को कोविंड टीकाकरण का शुभारंभ करेंगे,तदुपरांत दोपहर 12:55 पर ताहिरगंज थाना करैली में विधायक निधि से निर्मित मार्ग का लोकार्पण करेंगे।
इस मौके पर उपायुक्त उद्योग ए के चौरसिया, खादी व ग्रामोद्योग राम औतार यादव,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, राम लोचन साहू,राजू राय,गौरव गुप्ता, दीना नाथ कुशवाहा,ज्ञान बाबू केसरवानी, कौशकी सिंह पटेल, संजय कुशवाहा आदि बैठक में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *