राहत की खबर- प्रयागराज में ऑक्सीजन बैंक से मिलेगी आक्सीजन

शाहिद नक़वी: कोरोना की दूसरी लहर में जिस तरीके से ऑक्सीजन की कमी के कारण सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गवाई अकेले प्रयागराज में ही सैकड़ों की तादाद में लोगों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण अपने प्राणों को खोया जिस वजह से सरकार एवं प्रशासन की काफी फजीहत हुई इसी फजीहत एवं लोगों को परेशानी से बचाने के लिए रोटरी क्लब एवं इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आज से एक नए ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की गई।

 

इस बैंक में लगभग 110 आक्सीजन सिलेंडरों की क्षमता है एवं इसका सीधा उपयोग आम जनता द्वारा किया जाएगा इस बैंक को कोरोना की तीसरी लहर के समय काफी कारगर माना जा रहा है इस बैंक के संस्थापक दल में इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने मिलकर मेहनत की है और यह तय किया गया है कि किसी भी व्यक्ति को जिसे भी ऑक्सीजन की आवश्यकता है इस बैंक के तरफ से उन्हें ऑक्सीजन कीमत पर दिया जाएगा प्रत्येक मरीज को 3 दिन के अंदर सिलेंडर बदला जाएगा एवं गैस सिलेंडर को उसकी लागत एवं यातायात शुल्क की दर पर पुनः भर कर दिया जाएगा यदि कोई व्यक्ति बैंक से लिए हुए सिलेंडर को वापस नहीं करता है तो उस व्यक्ति पर प्रतिदिन 100 से ₹200 तक अधिभार लगाया जाएगा।

 

इस बैंक के तत्वाधान में एक नई तकरीर को सामने लाया गया है जिसके तहत यदि कोई व्यक्ति इस ऑक्सीजन बैंक को एक सिलेंडर देता है या दान करता है तो आवश्यकता पड़ने पर उस व्यक्ति को 2 सिलेंडर दिए जाएंगे जिसमें उन्हें कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा इस विषय में जानकारी देते हुए बैंक के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बैंक को कुर्ला की तीसरी या आगे और आने वाली लहर को देखते हुए बनाया गया है और जल्द ही इसका और विस्तारीकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *