पंचायतों में आरक्षण सहित 12 प्रस्तावों को योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ: लखनऊ में मंगलवार को योगी कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें पंचायतों के आरक्षण सहित 12 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मोहर लगाई। जिसमें पंचायतों के आरक्षण का प्रस्ताव, कौशाम्बी में निर्माणाधीन 15 सूट गेस्ट हाउस से जुड़ा प्रस्ताव, गोरखपुर में एनेक्सी भवन के रेनोवेशन, सौंदर्यीकरण व रिमॉडलिंग से जुड़ा प्रस्ताव, न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स से जुड़े प्रस्ताव पर मोहर लगाई गई। नमामि गंगे विभाग के अंतर्गत यूपी अटल भूजल योजना के संचालन व क्रियान्वयन की प्रक्रिया व गाइडलाइंस को मंजूरी मिली है।
 साथ ही यूपी विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी, यूपी लोक एवं निजी संपत्ति विरूपण निवारण विधेयक 2021 को मंजूरी के साथ ही अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 60 वर्ष की आयु पर ग्रेच्युटी की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है वहीं यूपी शैक्षिक संस्था (अध्यापक संवर्ग में आरक्षण) विधेयक 2021 को मंजूरी के साथ ही बाराबंकी में पूल्ड हाउसिंग योजना से जुड़े प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मोहर लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *