जून में पटना में होने वाली विपक्ष की बैठक में शामिल होंगे उद्धव ठाकरे: संजय राउत

उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे 12 जून को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई प्रमुख विपक्षी नेताओं की बैठक में भाग लेंगे। नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के लिए देश के अलग अलग राज्यों में विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं।

बुधवार को संजय राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘सभी समान विचारधारा वाले दल एक साथ आ रहे हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसमें अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उद्धव ठाकरे पटना में बैठक में शामिल होंगे।”

बिहार के मंत्री और जद (यू) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को कहा था कि भाजपा के विरोधी अधिकांश दलों के “अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक” में भाग लेने की संभावना है।

मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में, कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए मुंबई में ठाकरे के आवास पर मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *