Breaking – मध्यप्रदेश के खरगोन में इंदौर जा रही बस पुल से नीचे गिरी, 14 की मौत

मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार को एक बस के पुल से गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 20 अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे।

बस इंदौर जा रही थी, तभी पुल से फिसलकर नीचे गिर गई।

इलाके के स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया और दुर्घटना में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

उधर, कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा दुर्घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *