केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को सीने में जकड़न की शिकायत के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री को रविवार रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर अस्पताल लाया गया।
सूत्रों ने कहा कि उन्हें कार्डियो न्यूरो सेंटर के कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है।
रेड्डी के पास पर्यटन और संस्कृति विभाग हैं। वह उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्री भी हैं।
वह 2019 से सिकंदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।
