एक्स मिसेज इंडिया और मेयर पद की उम्मीदवार रही श्वेता झा की एके-47, इंसास राइफल वाली रील वायरल, EOU कर रही है जांच

पटना नगर निगम के लिए मेयर पद का चुनाव लड़ चुकी श्वेता झा के चर्चा एक बार फिर से जोरों पर है। मिसेज इंडिया रह चुकी श्वेता झा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहा है जिसमें वह एके-47 और इंसास (INSAS) राइफल से निशाना साधते हुए दिख रही है। पूर्व मेयर पद की उम्मीदवार श्वेता झा सोशल मीडिया पर असॉल्ट राइफल के साथ रीलों के वायरल होने के बाद विवादों में फंस गईं हैं। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो के बाद सवाल उठ रहे हैं कि उसने ये राइफलें कैसे हासिल कीं।

सूत्रों ने कहा कि पटना पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मामले का संज्ञान लिया है और उन्हें जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए कहा है। आर्थिक अपराध इकाई ने इस मामले में वायरल तस्वीरों के आधार पर श्वेता झा को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ये सब पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उनके पास ये हथियार कहां से आए हैं?

इसके पहले भी श्वेता झा का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसने हाथ में पिस्टल लेकर दिल बना रही थी तब पुलिस ने उनके खिलाफ अगम कुआं थाने में केस दर्ज किया था।

श्वेता झा ने पिछले महीने कंकरबाग थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा किया था, जब उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। झा ने पिछले साल मेयर का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गई थी। सूत्रों ने कहा है कि वह हथियारों और गोला-बारूद की शौकीन है।

बता दें कि श्वेता झा खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताती हैं लेकिन बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि वे श्वेता झा को नहीं जानते हैं। इस नाम की कोई महिला बीजेपी में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *