प्रयागराज में “कब्र की कथा” कहानी की किताब का विमोचन

प्रयागराज: लेखक संदीप कुमार बालाजी द्वारा रचित कहानी “कब्र की कथा” पुस्तक का विमोचन एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया। काव्य संचालन डॉ॰ रणजीत सिंह राष्ट्रीय कवि, मुख्य वक्ता के रुप में डॉ॰ राजकुमार पाठक, भोलानाथ कुशवाहा, नरेंद्र सिंह पंकज, डॉ॰ भगवान प्रसाद उपाध्याय, कवि के रुप में पं० पारसनाथ मिश्र, डॉ॰ सुरेश पांडेय, अरुण यादव, निर्मल शुक्ल, राम सागर सरस, कपट शंकर सिंह, रीना श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक व संयोजक गुलाब चंद्र सरोज (वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी), विनोद कुमार सरोज (सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी उ०प्र०), योगेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव व डॉ॰ अजय प्रकाश (शिक्षक) किया गया। इस कवि सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के आनन्द कुमार शुक्ल अधिवक्ता व जिला संयोजक विधि विभाग भदोही ने बताया कि कवि की कल्पना समाज को वीररस, करुणामयी के साथ वात्सल्य की पराकाष्ठा को उजागर कर समाज को अपने धर्म व साहित्य व संस्कार को संजोने का काम करता है। इसी क्रम में श्रोतागण के रुप में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे हैं। भोलानाथ सरोज , अखिलेश उपाध्याय, आशीष कुमार यादव, दिनेश कुमार,सुभम सरोज, अमन सरोज ,सतेन्द्र शुक्ल सजग आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *