भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) में लंबे समय से महिला और पुरुष खिलाड़ियों को मिलने वाले मैच फीस को लेकर आवाज उठ रही थीं। अभी तक दोनों टीमों को मिलने वाली रकम में अंतर था। लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा में बताया गया है कि अब BCCI कोई भेदभाव नहीं करेगी-
दरअसल, बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटरों को पुरुष खिलाड़ियों के समान मैच फीस देने का एलान किया है. जय शाह ने ट्विट कर लिखा, ‘मुझे भेदभाव से निपटने की दिशा में @BCCI के पहले कदम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. हम अपने अनुबंधित @BCCIWomen क्रिकेटरों के लिए वेतन इक्विटी नीति लागू कर रहे हैं. पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए मैच फीस समान होगी क्योंकि हम क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं.
