Miss World 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की Joheirry Mola ने जीता मिस वर्ल्ड 2006 का ताज

न्हा ट्रांग, वियतनाम में आयोजित मिस वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज (Joheirry Mola Dominguez) ने सभी प्रतियोगी को पछाड़ते हुये खिताब अपने नाम कर लिया।

इस भव्य फिनाले में दुनियाभर की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। जोहेरी मोल को पिछली मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने मिस वर्ल्ड 2026 का ताज सौंपा। ताज पहनाए जाने के बाद जोहेरी भावुक नजर आईं और उनके चेहरे पर जीत की खुशी साफ दिखाई दी। प्रतियोगिता की शुरुआत से ही जोहेरी मोल ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व से लोगों का ध्यान खींचा। जोहेरी का प्रदर्शन सभी चरणों मे बेहद शानदार रहा।

स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस अलाबर्न प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप रहीं। उन्होंने भी पूरे मुकाबले के दौरान शानदार प्रदर्शन किया और आखिरी चरण तक कड़ी चुनौती पेश की। इसके अलावा मलेशिया की तानुसिया चेट्टी ने सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। इस तरह मिस वर्ल्ड 2026 के शीर्ष तीन स्थानों पर डोमिनिकन रिपब्लिक, स्पेन और मलेशिया की सुंदरियों ने अपनी जगह बनाई। जोहेरी की इस जीत के साथ डोमिनिकन रिपब्लिक के नाम मिस वर्ल्ड 2026 का प्रतिष्ठित खिताब दर्ज हो गया है।

कौन हैं जोहेरी मोल डोमिंग्वेज

जोहेरी शिक्षिका, न्यूज कॉरेस्पॉन्डेंट और सोशल इम्पैक्ट से जुड़ीं मॉडल हैं। मिस वर्ल्ड की प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने Voices of Tomorrow की स्थापना की है, जिसके जरिए कमजोर समुदायों के बच्चों और युवाओं के लिए अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा दिया जाता है।

टॉप 40 में भारत की निकिता पोरवाल का सफर खत्म हुआ। उज्जैन की रहने वाली निकिता थिएटर और फ़िल्म से जुड़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *