वायनाड लैंडस्लाइड: मृतकों की संख्या बढ़कर 256 हुई, 200 से अधिक लापता; राहुल-प्रियंका ने भूस्खलन स्थल का किया दौरा

केरल के वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान जारी है। इस बीच केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि केरल के वायनाड में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भारी भूस्खलन के बाद कम से कम 256 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हो गए। सेना ने लगभग 1,000 लोगों को बचाया है और 220 लोग अभी भी लापता हैं। वायनाड में मंगलवार को भारी बारिश के बाद तीन भूस्खलन हुए थे। भूस्खलन के कारण जिले के मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) प्रयासों के समन्वय के लिए सेना द्वारा कोझिकोड में एक कमांड और कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “बचाव अभियान के लिए कम से कम 1,500 सेना कर्मियों को तैनात किया गया है। हमने फोरेंसिक सर्जनों को भी तैनात किया है।”

https://x.com/ANI/status/1818879160301084722

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी गुरुवार को वायनाड पहुंचे। बारिश के बीच ब्लू रेनकोट पहने राहुल गांधी ने सेना की जवानों के साथ चूरलमाला का दौरा किया। राहुल और प्रियंका वायनाड ने यहाँ पहुँचते ही सबसे पहले भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात किया। पहले दोनों नेता बुधवार को वायनाड आने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें अपना यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था।

https://x.com/ANI/status/1818936422856053176

नवीनतम घटनाक्रम ये हैं:

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि हजारों लोग राहत शिविरों में हैं और मानसिक आघात में हैं। उन्होंने कहा, “मैंने अस्पतालों और शिविरों का दौरा किया। हमारी प्राथमिकता मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करना और संक्रामक रोगों को नियंत्रित करने पर ध्यान केंद्रित करना है।”

सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चूरलमाला में एक अस्थायी बेली ब्रिज का निर्माण सेना के मद्रास इंजीनियर ग्रुप के इंजीनियर टास्क फोर्स द्वारा किया जा रहा है।

https://x.com/AHindinews/status/1818916068573794450

भारतीय वायु सेना का एक विमान 110 फीट के बेली ब्रिज का एक और सेट और तीन खोज और बचाव कुत्ते टीमों को लेकर खोज अभियान में सहायता के लिए कन्नूर में उतरा है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को वायनाड में सर्वदलीय बैठक की। उन्होंने कहा कि बेली ब्रिज बनने के बाद बचाए गए लोगों को रेस्क्यू कैंप से शिफ्ट किया जाएगा।

एएनआई ने एनडीआरएफ के एक कर्मी के हवाले से कहा कि जिले में भारी बारिश जारी रहने के कारण एक और भूस्खलन की संभावना है। हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए गए हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में वायनाड और कई अन्य जिलों में और बारिश की भविष्यवाणी की है। इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

अमेरिका, रूस, चीन और ईरान समेत कई देशों ने भूस्खलन से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *