NEET-UG रीटेस्ट के लगभग 50% उम्मीदवारों ने नहीं दी परीक्षा: NTA

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के छह केंद्रों पर 1,563 उम्मीदवारों के लिए एनईईटी-यूजी परीक्षा आयोजित की। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा कि NEET-UG में ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1,563 उम्मीदवारों में से कम से कम 750 ने रविवार को दोबारा परीक्षा नहीं दी जबकि उनमें से 813 छात्र रीटेस्ट में शामिल हुए।

यह परीक्षा एनटीए द्वारा उन छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स वापस लेने के बाद आयोजित की गई थी, जिन्हें मेघालय, हरियाणा, छत्तीसगढ़, गुजरात और चंडीगढ़ के छह केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने में देरी के कारण ग्रेस मार्क्स दिया गया था।

https://x.com/Ayushmishra7785/status/1804900973284131229

दो छात्रों को चंडीगढ़ में नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा देनी थी, लेकिन उनमें से कोई भी परीक्षा केंद्र पर नहीं आया।

छत्तीसगढ़ में, परीक्षा दो केंद्रों पर आयोजित होने वाली थी, जिसमें 602 उम्मीदवार दोबारा परीक्षा के लिए पात्र थे। 291 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।

494 अभ्यर्थियों के लिए हरियाणा के दो परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था की गई थी। इसमें से 287 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं मेघालय में 464 योग्य उम्मीदवारों में से 234 ने ही परीक्षा दी।

गुजरात में, एक उम्मीदवार के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की गई।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनटीए ने इन उम्मीदवारों को दिए गए ग्रेस मार्क्स वापस ले लिए थे।

एनटीए द्वारा स्थापित समिति ने इन 1,563 उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड रद्द करने का फैसला किया था और उन्हें उपाय के रूप में दोबारा परीक्षा का विकल्प दिया था। दोबारा परीक्षा 23 जून को हुई।

इसका परिणाम 30 जून से पहले घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *