हिमंत सरमा ने आईआईटी-खड़गपुर छात्र की मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग की

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आईआईटी-खड़गपुर के छात्र फैजान अहमद की मौत पर पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। सरमा ने ममता बनर्जी से मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का अनुरोध किया है। पत्र में असम के मुख्यमंत्री ने कहा, “लेटेस्ट फोरेंसिक रिपोर्ट के चौंकाने वाले निष्कर्षों के मद्देनजर, यह जरूरी है कि इस भयानक अपराध के अपराधियों के साथ-साथ अपराध को छुपाने में शामिल किसी भी अन्य व्यक्ति को सजा दी जाए।”

सरमा ने कहा, “कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर हुए दूसरे फॉरेंसिक रिपोर्ट में फैजान अहमद के गर्दन के ऊपरी बायीं हिस्से पर गोली का घाव और गर्दन के दाहिने हिस्से पर चाकू से हमले का घाव है।”

उन्होंने कहा, इससे “मृतक को न्याय और दुःखी माता-पिता को सांत्वना” सुनिश्चित होगी।

इससे पहले उन्होंने अक्टूबर 2022 में ममता बनर्जी को पत्र लिखकर छात्र की अप्राकृतिक मौत की गहन जांच का अनुरोध किया था।

फैजान अहमद असम के तिनसुकिया का रहने वाला था। 14 अक्टूबर, 2022 को आईआईटी खड़गपुर के छात्रावास के कमरे से सड़े-गले अवस्था में 23 वर्षीय फैजान अहमद का शव पाया गया था। और उसकी मौत को आईआईटी-खड़गपुर के अधिकारियों ने आत्महत्या का मामला बताया था।

हालांकि, उसके माता-पिता ने दावा किया कि उन्होंने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे थे। इसके बाद फैजान की मां ने मई 2023 में कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया था। जिसमें मौत की जांच के लिए एक विशेष जांच दल के गठन की मांग की थी। इसके बाद कोर्ट ने मामले की जांच के लिए दूसरी बार फैजान के शव के पोस्टमार्टम जांच का आदेश दिया था।

ताजा फोरेंसिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 23 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्र की कथित तौर पर हत्या की गई थी।

कब्र से निकाले गए शव का नवीनतम पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. अजय गुप्ता की फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, फैज़ान की गर्दन के ऊपरी बायीं ओर एक बंदूक की गोली का घाव था और उसकी गर्दन के दाईं ओर एक चाकू का घाव था।

One thought on “हिमंत सरमा ने आईआईटी-खड़गपुर छात्र की मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *