एयर इंडिया के यात्री के खाने में मिला ब्लेड, एयरलाइन ने जारी किया बयान

एयर इंडिया की बेंगलुरु-सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस फ्लाइट के एक यात्री के खाने में ब्लेड मिला है। यह घटना 9 जून की है। दरअसल बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को की फ्लाइट में एक यात्री ने दावा किया कि उसे उड़ान के दौरान भोजन में मेटल का ब्लेड मिला, जिसके बाद एयर इंडिया इसकी जांच कर रही है। पत्रकार मैथ्युरेस पॉल, जो 9 जून को फ्लाइट एआई 175 में सवार थे, ने अपना दुखद अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया।

पॉल ने कहा कि उन्हें एयर इंडिया की इन-फ्लाइट कैटरिंग द्वारा परोसी जाने वाली अंजीर चाट डिश में ब्लेड मिला। पॉल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “दो या तीन सेकंड तक चबाने के बाद मुझे एहसास हुआ कि यह मेरे खाने में था। जैसे ही मैंने इसे उगल दिया, मुझे एहसास हुआ कि चीज क्या थी। एयर होस्टेस ने ठीक तीन सेकंड के लिए माफी मांगी और चने का कटोरा लेकर वापस आ गई।”

पॉल ने आगे कहा, “किसी भी फ्लाइट में ब्लेड का होना खतरनाक है। दूसरा, इससे मेरी जीभ कट सकती थी। तीसरा, अगर कोई बच्चा यह खाना खा रहा होता तो क्या होता?”

असंतुष्ट यात्री ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों बाद एयर इंडिया ने उसे पत्र लिखकर मुआवजे के रूप में “दुनिया में कहीं भी मुफ्त बिजनेस क्लास यात्रा” की पेशकश की, लेकिन उन्होनें इसे ठुकरा दिया। उन्होंने कहा, “यह रिश्वत है और मैं इसे स्वीकार नहीं करता।”

एयर इंडिया ने एक बयान में इस घटना को स्वीकार किया। मुख्य ग्राहक अनुभव अधिकारी राजेश डोगरा ने भोजन में “विदेशी वस्तु” की उपस्थिति की पुष्टि की।

डोगरा ने कहा, “हमने जांच की है और स्रोत की पहचान हमारे कैटरिंग पार्टनर द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी प्रसंस्करण मशीन के रूप में की है। हम सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए उनके साथ काम कर रहे हैं, जिसमें प्रोसेसर की अधिक बार जांच शामिल है, खासकर कड़ी सब्जियों को काटने के बाद।”

https://x.com/ANI/status/1802617694232969347

डोगरा ने पॉल के इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की कि एयर इंडिया ने मुआवजे के रूप में एक बिजनेस क्लास उड़ान की पेशकश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *