सोमवार से अमूल दूध के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, कंपनी ने 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की

गुजरात की दूध उत्पादक कंपनी अमूल ने अपने मिल्क प्रोडक्ट पर ₹2 प्रति लीटर बढ़ोतरी का फैसला लिया है। नया टैरिफ सोमवार (3 जून) से लागू हो गया है। कंपनी का दावा है कि यह बढ़ोतरी तीन से चार प्रतिशत की है और ऐसा दूध उत्पादन की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से किया गया है।

जीसीएमएमएफ ने एक आधिकारिक नोट जारी किया है जिसमें मूल्य वृद्धि का उल्लेख किया गया है, जबकि नए टैरिफ के साथ एक सूची अपने वितरकों को भेजी गई है। कीमतों में बढ़ोतरी के बीच अमूल ने कहा कि बढ़ी हुई कीमतें केवल 3-4 फीसदी हैं, जो खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है।

https://x.com/PrashantSoniNBT/status/1797308814523592969

अमूल के तहत अपने डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) ने देश भर में दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है।

इसके वेरियंट अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल टी स्पेशल दूध भी 2 रुपये प्रति लीटर महंगे हो गए हैं।

अमूल गोल्ड अब 66 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। अमूल टी स्पेशल की कीमत जहां 62 रुपये से 64 रुपये प्रति लीटर हो गई है, वहीं अमूल शक्ति 62 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है। इस बीच दही के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।

दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी 15 महीने बाद हुई है। इससे पहले फरवरी 2023 में गुजरात में अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

जीसीएमएमएफ के सूत्रों ने कहा कि अहमदाबाद, गांधीनगर और सौराष्ट्र के बाजारों में अमूल दूध की दरों में बढ़ोतरी की गई है।

500 मिलीलीटर ‘अमूल गोल्ड’ अब 32 रुपये, ‘अमूल स्टैंडर्ड’ 29 रुपये प्रति 500 ​​मिलीलीटर, ‘अमूल ताज़ा’ 26 रुपये प्रति 500 ​​मिलीलीटर और ‘अमूल-टी स्पेशल’ 30 रुपये प्रति आधा लीटर बेचा जाएगा।

जीसीएमएमएफ के अनुसार, अमूल एक नीति के रूप में दूध और दूध उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान किए गए प्रत्येक रुपये का लगभग 80 पैसा दूध उत्पादकों को देता है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “मूल्य संशोधन से हमारे दूध उत्पादकों के लिए लाभकारी दूध की कीमतें बनाए रखने और उन्हें उच्च दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *