अयोध्या मंदिर के पुजारी पर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर गुजरात के कांग्रेस नेता गिरफ्तार

गुजरात साइबर अपराध विभाग ने कांग्रेस के अनुसूचित जाति (एससी) सेल के अध्यक्ष हितेंद्र पिथड़िया को कथित तौर पर अयोध्या मंदिर के पुजारी की फर्जी तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पिथड़िया के खिलाफ आईपीसी की धारा 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी), धारा 295ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, जिसका उद्देश्य किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक मान्यताओं का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

https://x.com/ippatel/status/1734460550065598512?s=20

इस मामले को लेकर अयोध्या पुलिस ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनका डीपफेक फोटो बनाया गया है। फर्जी फोटो पोस्ट करने वालों पर अयोध्या पुलिस कड़ी कार्यवाई करेगी साथ ही गुजरात से कांग्रेस नेता हितेंद्र पिथड़िया को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हितेंद्र ने आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘क्या यही शख्स अयोध्या राम मंदिर का पुजारी बन रहा है?’ हितेंद्र द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में माथे पर तिलक लगाए और चंदन लगाए एक व्यक्ति एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है। एक अन्य फोटो में दोनों व्यक्ति एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता प्रशांत उमारो ने कहा, ”कांग्रेस नेता हितेंद्र पिथड़िया ने राम मंदिर का पुजारी बताकर फर्जी वीडियो वायरल किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।” प्रशांत उमराव ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता हितेंद्र पिथड़िया को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ आईपीसी 469, 509, आईपीसी 295ए और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच, जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, तो तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी और भारत रक्षा समिति (बीआरएस) की एमएलसी कल्वाकुंतला कविता ने रविवार को कहा कि करोड़ों हिंदुओं का सपना सच हुआ।

के कविता ने पोस्ट किया, “शुभ समय के दौरान जब अयोध्या में श्री सीताराम चंद्र स्वामी की मूर्ति स्थापित की गई है, जो करोड़ों हिंदुओं के लिए एक सपना सच होने जैसा है। तेलंगाना के साथ देश इसका स्वागत करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *