Video: कनॉट प्लेस में चेकपोस्ट पर एसयूवी ने दिल्ली पुलिसकर्मी को मारी टक्कर; सिपाही कई फीट हवा में उछलकर नीचे गिरा

राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस इलाके में दिल्ली पुलिस के एक जवान को एक एसयूवी ने टक्कर मारी और जवान हवा में जा उछला। घटना 24-25 अक्टूबर की दरमियानी रात की है। घटना 24 अक्टूबर की रात लगभग 1 बजे हुई, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में कॉन्स्टेबल को कनॉट प्लेस इलाके में चेकिंग के दौरान एक कार के पास खड़ा देखा जा सकता है, तभी एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे साइड से टक्कर मार दी। इस टक्कर के प्रभाव से कांस्टेबल कई फीट हवा में उछल गया।

https://x.com/snehamordani/status/1717806954566017106?s=20

बाद में पुलिसकर्मी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी चोटों का इलाज किया गया और बाद में उसे छुट्टी दे दी गई। इस बीच, मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों द्वारा पीछा करने के बाद एसयूवी के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *