केरल में शख्स ने व्हाट्सएप के जरिए पत्नी को दिया तलाक, शिकायत दर्ज

दक्षिण कन्नड़ जिले की एक महिला ने सुलिया पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसके पति पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर महिला को व्हाट्सएप पर तीन तलाक दे दिया। महिला का पति विदेश में कार्यरत है और दंपति की दो बेटियां हैं।

आरोपी अब्दुल रशीद केरल के त्रिशूर का रहने वाला है। उसने सात साल पहले दक्षिण कन्नड़ जिले के जयनगर की रहने वाली एक महिला से शादी की थी। अब्दुल दो साल पहले अपनी पत्नी को विदेश ले गया था लेकिन बाद में उसकी दूसरी डिलीवरी के दौरान उसे सुलिया में छोड़ दिया था।

पुलिस ने कहा कि हालांकि दंपति के बीच कथित तौर पर पिछले कुछ समय से कुछ अनबन चल रही थी, लेकिन बुजुर्ग लोगों के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया था।

हालाँकि, अब शख्स ने व्हाट्सएप पर तीन तलाक के जरिए तलाक मांगा है। सुलिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालूम हो कि भारत में एक साथ तीन तलाक़ देने, फ़ोन पर तीन तलाक़ देने को अपराध की श्रेणी में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *