लेह-लद्दाख दौरा: राहुल गांधी बाइक से पैंगोंग झील तक गए; शेयर की तस्वीरें

लद्दाख दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को लेह शहर से पैंगोंग झील तक अपनी केटीएम 390 ड्यूक मोटरसाइकिल पर Riding करते हुए नज़र आए। बाइक चलाते हुए राहुल गांधी की तस्वीरें कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कीं।

कुछ तस्वीरें राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर कीं।

राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘पैंगोंग झील के रास्ते में, जिसके बारे में मेरे पिता कहा करते थे कि यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।’

राहुल गुरुवार दोपहर लेह पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। वह 25 अगस्त तक लद्दाख में रहेंगे। शुक्रवार को उन्होंने लेह में युवाओं से बातचीत की और एक फुटबॉल मैच में भी हिस्सा लिया।

जानकारी के अनुसार, पैंगोंग झील पर राहुल गांधी 20 अगस्त को अपने पिता राजीव गांधी की जयंती पर पूजा करेंगे। इसके बाद वह कारगिल जाएंगे और वहां एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे और अपनी यात्रा के दौरान वह लद्दाख के लोगों के साथ बातचीत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *