‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दिनों से अपनी सार्वजनिक पहुंच जारी रखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के करोल बाग में बाइक और साइकिल मैकेनिकों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता एक दुकान में मिस्त्रियों के साथ जमीन पर बैठ गए और हाथ गंदे करने तथा बाइक ठीक करने में भी संकोच नहीं किया। दोपहिया वाहन को ठीक करने के लिए पेचकस उठाते समय उन्हें व्यापारियों और बाइक मैकेनिकों से बात करते देखा गया।
कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा गया, “यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं…इन कपड़ों पर लगी कालिख…हमारी ख़ुद्दारी और शान है…ऐसे हाथों को हौसला देने का काम…एक जननायक ही करता है…दिल्ली के करोल बाग में बाइक मैकेनिक्स के साथ राहुल गांधी…‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है…
पूर्व लोकसभा सांसद ने करोल बाग के साइकिल बाजार में व्यापारियों और श्रमिकों से भी मुलाकात की। कांग्रेस नेता से मिलने के लिए भारी भीड़ उमड़ी और उन्होंने इलाके के स्थानीय लोगों से हाथ मिलाया।
करोल बाग में साइकिल मार्केट के मजदूरों और कारोबारियों से मुलाकात करते राहुल गांधी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कुछ तस्वीरों में कांग्रेस नेता को कुछ मोटरसाइकिलों की मरम्मत करने में श्रमिकों की मदद करने की कोशिश करते हुए भी देखा गया है।
यह पहली बार नहीं है कि गांधी परिवार ने दिल्ली में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। रमज़ान के दौरान, गांधी ने पुरानी दिल्ली के मटिया महल बाज़ार और बंगाली बाज़ार का दौरा किया और इन क्षेत्रों के लोकप्रिय व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया। दो दिन बाद, उन्होंने शहर के मुखर्जी नगर इलाके में सिविल सेवा के उम्मीदवारों के साथ बातचीत की थी।
बीते दिनों राहुल गांधी ने बेंगलुरु में स्विगी, डंज़ो, ज़ोमैटो आदि के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव से मुलाकात की थी।
इससे पहले राहुल गांधी को हरियाणा के अंबाला में ट्रक ड्राइवरों के साथ सवारी करते हुए देखा गया था। ट्रक ड्राइवरों के साथ कांग्रेस नेता की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। कर्नाटक चुनाव के दौरान उन्होंने बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर की सवारी की थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Invest in Bali Property
Discover the Best Deals on Bali Real Estate for Sale