गाजियाबाद में रिश्तेदार ने युवती को पीट-पीटकर मार डाला, DJ की तेज आवाज में दबा दी चीखें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 22 वर्षीय महिला को उसके रिश्तेदारों ने इस शक में पीट-पीटकर मार डाला कि उसने 4 लाख रुपये के गहने और कुछ नकदी चुराई थी। पुलिस के मुताबिक, उसके रोने की आवाज को दबाने के लिए परिजनों ने तेज म्यूजिक भी बजाया।

मृतका की पहचान समीना के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह अपने रिश्तेदार रमेश (40) और उसकी पत्नी हिना के घर बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई थी। सेलिब्रेशन के दौरान कपल ने आरोप लगाया कि उनके घर से चार लाख रुपए के जेवरात चोरी हो गए।

रमेश ने शुरू में अपनी पत्नी हिना पर शक किया और उसे प्रताड़ित किया। बाद में उसने सबीना पर शक जताया।

रमेश, हिना और उनके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर सबीना पर प्लास्टिक के पाइप, बेंत से हमला किया और उसके शरीर के अंगों को भी काट दिया ताकि वह आभूषणों के चोरी के बारे में कबूलकर सके। उन्होंने सबीना के चचेरे भाई और कार चालक पर भी हमला किया जो उनके साथ था।

आरोपियों ने सबीना के रोने की आवाज को छिपाने के लिए तेज म्यूजिक भी बजाया।

जब प्रताड़ना के कारण समीना की मौत हो गई, तो आरोपी भाग गए लेकिन म्यूजिक चालू छोड़ दिया। बाद में पड़ोसियों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया क्योंकि म्यूजिक लगातार बज रहा था।

गाजियाबाद पुलिस ने आरोपियों के घर पहुंचकर सबीना का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सबीना के घायल चचेरे भाई और ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

घटना के बारे में मीडिया से बात करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रवि कुमार ने कहा कि मृतक की बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *