Breaking – जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के वाहन में लगी आग, चार जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर गुरुवार को सेना की एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। इस आग लगने की घटना में सेना के चार जवानों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें सेना के वाहन में आग लगी नजर आ रही है। ये हादसा भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ है। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सेना और पुलिस के जवान पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *