कर्नाटक में प्रधानमंत्री के नाम पर वोट मांगने वाले बीजेपी नेताओं को चप्पलों से मारो: हिंदू सेना प्रमुख

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने राज्य के बीजेपी नेताओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने बीजेपी नेताओं को पीएम मोदी के नाम और फोटो का इस्तेमाल किए बिना वोट बटोरने की कोशिश करने की चुनौती दी है।

प्रमोद मुथालिक ने बीजेपी नेताओं को कहा- “इस बार बिना मोदी का नाम लिए वोट मांगिए। पैम्फलेट और बैनर में मोदी की फोटो नहीं होनी चाहिए। मतदाताओं से कहें कि आपने विकास किया है, आपने गायों को बचाया है, आपने हिंदुत्व के लिए काम किया है। सीना पीट-पीटकर शान से वोट मांगने की कोशिश करो कि तुमने इतना काम किया है”।

उन्होंने जनता से बीजेपी के पक्ष में मतदान नहीं करने का आग्रह किया और आरोप लगाते हुए कहा कि भगवा पार्टी केवल मोदी का नाम लेना जानती है।

उन्होंने कहा कि, “वे ऐसा (पीएम मोदी के नाम का उपयोग किए बिना वोट मांगेंगे) नहीं करेंगे। वे फिर से आपके दरवाजे पर आएंगे। वो कहेंगे- आप सभी से निवेदन है कि ‘कृपया अपना वोट मोदी को दें, कृपया अपना वोट मोदी को दें’। उन्होंने आगे कहा- मैं आपसे कहता हूँ कि अगर कोई बीजेपी नेता मोदी का नाम ले तो उसे चप्पल से मारो। ये सभी नालायक हैं’। मुथालिक ने कहा कि, ‘ये निकम्मे लोग मोदी का नाम लेते हैं लेकिन अपने कार्यकर्ताओं की परेशानी नहीं समझेंगे’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *