महान फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में हुआ निधन: साओ पाउलो के अस्पताल में ली अंतिम सांस; ब्राजील को 3 बार बनाया था वर्ल्ड चैंपियन

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह कैंसर से जूझ रहे थे। अस्पताल में इलाज के दौरान ही पेले के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उनका निधन हो गया। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने ही पेले को पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी बेटी कैली नैसिमेंटो ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। पेले की बेटी कैली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हम जो कुछ भी हैं, आपकी बदौलत हैं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस।’ परिवार ने क्रिसमस का त्योहार पेले के साथ अस्पताल में ही मनाया था।

पेले कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें 29 नवंबर को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कीमोथेरेपी के जरिए उनका ट्रीटमेंट किया गया, लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा था। इसके बाद कीमोथेरेपी बंद कर उन्हें दर्द कम करने की दवाइयां दी जाने लगीं। उन्हें किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन भी था। पेले के निधन के बाद ब्राजीली सरकार ने तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

पेले रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत काफी बिगड़ गई। कैंसर के इलाज में उन पर कीमोथेरेपी का असर भी नहीं हो रहा था। जिस कारण डॉक्टर ने भी चिंता जाहिर की थी। सितंबर 2021 में उनका कोलोन ट्यूमर हटाया गया। जिसके बाद उनकी कीमोथेरेपी की गई। पेले इससे पहले भी कई बार चेकअप कराने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। पिछले दिनों कतर में फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत में ही पेले ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की थी। उन्होंने फैंस को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया था।

पेले ने अपनी ब्राजील टीम को 3 बार फीफा वर्ल्ड कप जिताया है। पेले फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक रहे। उन्होंने 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को 3 वर्ल्ड कप दिलाए। उन्होंने 4 वर्ल्ड कप खेले। इनमें से टीम ने तीन बार खिताब जीते। उन्होंने 1971 में ब्राजील नेशनल टीम से संन्यास ले लिया था। मैदान पर अपने करिश्माई खेल से लोगों को कायल कर देने वाले पेले अपने निजी जीवन में बेहद रोमांटिक और मिलनसार व्यक्ति थे।

पेले ने अपने पूरे करियर में 92 मैच खेले और 78 गोल दागे। ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर्स में उनके बाद नेमार का नाम हैं। नेमार ने 77 गोल किए।

पेले के निधन पर डिगाजूँ ने क्या कहा?

पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ट्वीट किया, “ब्राजील के सभी लोगों से और विशेष रूप से मिस्टर एडसन एरेंटस डो नेसिमेंटो के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। पेले को मात्र अलविदा कहना काफी नहीं होगा। पेले लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा थे, हैं और रहेंगे। दुनिया का कोई भी फुटबॉल प्रेमी उन्हें भुला नहीं पाएगा। रेस्ट इन पीस, किंग पेले।”

ब्राजील के फुटबॉलर नेमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि पेले के आने से पहले 10 सिर्फ एक नंबर था, लेकिन अब यह एक उपाधि की तरह है। पेले ने फुटबॉल को बदला है। उन्होंने फुटबाल को आर्टिस्टिक और मनोरंजक बनाया है। पेले ने गरीब वर्ग के अश्वेतों को आवाज दी है। पेले भले ही चले गए, लेकिन वे दुनिया में अपना जादू छोड़कर गए हैं। पेले हमेशा अमर रहेंगे।

अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप विजेता लियोनेल मेसी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- रेस्ट इन पीस, पेले।

मेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्विटर पर लिखा कि पेले फुटबॉल के महानतम खिलाडियों में से एक थे। साथ ही दुंनिया के एक बेहतरीन एथलीट भी। उन्होंने स्पोर्ट्स के जरिए लोगो को एकजुट करना सिखाया। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

मालूम हो कि पेले साल 1977 में न्यू यॉर्क कॉसमॉस टीम की तरफ से भारत आए थे। उनकी टीम ने कोलकाता के क्लब मोहन बगान के खिलाफ एक मैच खेला था। उस समय ईडन गार्डन स्टेडियम में 80 हजार फैंस सिर्फ पेले को देखने के लिए पहुंचे थे।

पेले का असली नाम एडसन एरेंटस डो नेसिमेंटो था। निक नेम डिको, पेले और द ब्लैक पर्ल भी हैं। पेले का जन्म 23 अक्टूबर 1940 को ब्राजील में हुआ था। पेले ने अपने जीवन में तीन शादियां की थीं। इनके अलावा उनका कई मॉडल और सिंगर्स से भी अफेयर रहे हैं। तीन पत्नियों से पेले 7 बच्चों के पिता भी बने। इन 7 बच्चों में 5 लड़कियां और दो लड़के हैं। महान फुटबॉलर पेले ने पहली शादी Rosemeri dos Reis Cholbi से हुई थी। यह विवाह 1960 के दशक में हुआ था। पहली पत्नी से 3 बच्चे हुए। इसमें दो लड़कियां और एक लड़का था। पहली शादी के कुछ सालों बाद ही पेले का ब्राजील की सिंगर Xuxa अफेयर शुरू हो गया था। इस कारण पेले की पहली शादी टूट गई। पेले ने दूसरी शादी Assiria Lemos Seixas से 1996 में की थी। इस दौरान पेले जुड़वां बच्चों के पिता बने। इस बार एक बेटा और एक बेटी हुई। हालांकि पेले की दूसरी शादी 12 साल चली और तलाक हो गया। इसके बाद ब्राजील के लीजेंड पेले ने 2016 में कुबूल किया था। उन्होंने तीसरी शादी Marcia Cibele Aoiki से की। इस तीसरी शादी से भी पेले दो बच्चों के पिता बने। यह दोनों बेटियां हैं। पेले अपने परिवार के साथ बेहद खुश थे, लेकिन कैंसर के कारण जिंदगी की जंग हार गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *