उर्फी जावेद की बोल्डनेस दुबई में पड़ गई भारी ! सड़कों पर रिवीलिंग कपड़ों में शूट कराना बना मुसीबत, पुलिस कर रही है पूछताछ

उर्फी जावेद छोटे पर्दे की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने अतरंगी फैशन सेंस के कारण हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो आए दिन अजीबोगरीब ढंग के कपड़े पहने हुए सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कई बार इस वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं, लेकिन उन्हें कभी इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या कहते हैं। इस बार उर्फी की ये बेबाकी उन पर भारी पड़ गई है। रिवीलिंग कपड़े पहनने की वजह से उर्फी ने अपने लिए मुसीबत को न्योता दे दिया है।

दरअसल अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग को लेकर उर्फी जावेद बीते कुछ दिनों से दुबई में हैं। वहां से उर्फी लगातार अपने बोल्ड स्टाइल में सोशल मीडिया पर वीडियोज और फोटोज शेयर करके फैंस को अपडेट कर रही हैं। लेकिन दुबई के कड़े नियमों की वजह से वो मुश्किल में फंस गई हैं।

सूत्रों की मानें तो उर्फी जावेद ने दुबई में खुद के द्वारा डिजाइन किए कपड़े पहने हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए एक वीडियो बनाया था। दुबई के लोगों को उर्फी का ये आउटफिट रिवीलिंग लगा। खबर के मुताबिक़ उर्फी के कपड़ों में तो कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन उर्फी ने ये वीडियो एक ओपन एरिया में शूट किया था। दुबई के नियमों के अनुसार जिस जगह पर ये वीडियो शूट किया गया था वहां ऐसे कपड़े पहनकर शूट करने की इजाजत नहीं थी।

इस मामले में पुलिस अब उर्फी जावेद से पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि दुबई पुलिस उर्फी को भारत आने के लिए उनकी टिकट भी पोस्टपोन कर सकती है।

ऐसा लग रहा है कि उर्फी को दुबई रास नहीं आ रहा है, क्योंकि दुबई से हाल ही में उर्फी के बीमार होने की खबर भी सामने आई थी। गले में इन्फेक्शन होने के कारण उर्फी को अस्पताल जाना पड़ गया था और अब वह पुलिस के शिकंजे में फंसती दिख रही हैं।

बता दें कि बोल्ड आउटफिट के कारण उर्फी को रेप और जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। लेकिन वह फिर भी बेबाक और बिंदास रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *