महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में उस एक बड़ा हादसा हो गया बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का बड़ा हिस्सा ढह गया। इस हादसे में फुटओवर ब्रिज पर मौजूद लोग 60 फीट की ऊंचाई से पटरी पर जा गिरे। हालांकि,अभी तक की जानकारी के मुताबिक हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं जबकि 8 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे में घायल यात्रियों को तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
रिपोर्ट के मुताबिक, बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर काजीपेट पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए कई यात्री 1 नंबर प्लेटफार्म से 4 नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक इस पुल का एक हिस्सा ढह गया। बता दें कि ब्रिज की उंचाई करीब 60 फिट थी और जिस दौरान ये हादसा हुआ उस समय पुल पर लगभग 80 लोग मौजूद थे।
घायलों को इलाज के लिए भेजा गया सिविल अस्पताल
सीपीआरओ सीआर शिवाजी सुतार का कहना है कि नागपुर मंडल के बल्हारशाह में आज शाम करीब 5.10 बजे फुट ओवर ब्रिज के स्लैब का हिस्सा गिर गया। जहां इस घटना में 4 लोग घायल हो गए और सभी को प्राथमिक इलाज के बाद सिविल अस्पताल भेज दिया गया।
बल्हारशाह रेलवे जंक्शन पर फुट ओवर ब्रिज से स्लैब गिरा
जानिए क्या है मामला?
दरअसल, बल्लारशाह स्टेशन में 20 से ज्यादा घायल होने की सूचना मिली है। जहां चंद्रपुर के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर रेलवे फुट ओवर ब्रिज का स्लैब ढह गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गिरने से दस यात्री घायल हो गए, जिसमें से कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हालांकि, बल्लारशाहरेलवे स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी इन सभी घायल यात्रियों की मदद कर रहे हैं। इस समय बल्लारशाह रेलवे स्टेशन और ग्रामीण अस्पताल क्षेत्र में भीड़ है. वहीं, इस हादसे के बाद भगदड़ को रोकने के लिए एक टीम को तैनात किया गया है।
