आमिर खान की माँ “Cardiac Arrest” के बाद ब्रीच कैंडी में भर्ती

बॉलीवुड स्टार आमिर खान हमेशा सुर्खियों में रहते है लेकिन इस बार की सुर्खियां अच्छी नहीं है। दरअसल उनकी माँ जीनत को “Cardiac Arrest” आया है और उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आमिर खान की मां जीनत अमान को हार्ट अटैक –

खबरों की माने तो आमिर अपने पंचगनी वाले घर में मां के साथ दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। जहां उनकी मां को हार्ट अटैक आ गया। आनन फानन में उन्हें ब्रीच कैंडी में भर्ती करवाया गया जहाँ अब आमिर की मां की तबियत स्थिर बताई जा रही है।

हालांकि इस बारे में अभी तक आमिर खान की तरफ से ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। खबरों की माने तो आमिर नहीं चाहते हैं कि उनकी मां के स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की अफवाह फैंलें। जीनत का इलाज ब्रीच कैंडी में चल रहा है।

आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर आमिर को लंबे बॉयकॉट का सामना करना पड़ा था। जिसका असर यह हुआ कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजाजस्टर साबित हुई। अद्वैत चंदन द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म हॉलीवुड की कल्ट फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक थी। फिल्म में आमिर के अपोजिट करीना कपूर नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *