बागी बलिया करवट ले रहा है-“पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ छात्र नेताओं ने रखा एक दिवसीय उपवास”

बागी बलिया एक बार फिर से अपने पुराने तेवर में है, क्योंकि पुलिसिया दमन और दुर्व्यवस्था शहर में हावी है, इस कारण  बलिया के सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने अपनी वर्दी की गर्मी में छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष धनंजय सिंह विशेन के खिलाफ ना सिर्फ दुर्व्यवहार किया बल्कि बदले की भावना से कारवाई की जिसके बाद छात्रों का गुस्सा उफान पर आ गया और वो प्रशासन से प्रवीण सिंह के निलंबन की मांग करने लगे। लेकिन उनकी मांग को प्रशासन के द्वारा अनदेखा किये जाने पर छात्रों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल का कार्यक्रम आयोजित किया। छात्रों के निर्णय को खराब मौसम और बारिश भी नहीं रोक सकी।

छात्रों का ये प्रदर्शन लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली पर गृहमंत्री के ऐन आगमन के मौके पर आयोजित किया गया था। लेकिन महात्मा गांधी के दिखाये मार्ग पर चलते हुये छात्रों ने अहिंसावादी तरीके से अपना प्रदर्शन और मांग  जारी रखा।

देश मे संपूर्ण क्रांति के जनक लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक तरफ भारत सरकार के गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह सिताबदियारा में उनकी प्रतिमा का अनावरण कर रहे थे, वही दूसरी तरफ बलिया शहर के चौक स्थित शहीद पार्क मे गांधी प्रतिमा के सामने जिले के छात्र नेताओं ने एक दिवसीय उपवास रखकर कोतवाल के निलंबन तथा पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ कार्यवाही न होने के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन कर अपने आन्दोलन को अनवरत जारी रखा।

जिले मे छात्र नेता तथा छात्र महीनों से आंदोलित हैं परंतु प्रशासन के कानों पर जू नही रेंग रही। उसी क्रम मे आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्म जयंती के अवसर पर उन्हे नमन करते हुए उनके संघर्षों को छात्र नेताओं ने याद किया।

उपवास सभा में छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक आलोक कुंवर छात्र नेता रुपेश चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि, लोकनायक जयप्रकाश जी ने, छात्रों, तथा लोकतंत्र की हत्या तथा गैर कानूनी तरीके तथा उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते हुए, इमर्जेंसी के दौर मे आन्दोलन चलाकर लोगों को न्याय दिलाने का कार्य किया था। आज फिर देश मे छात्रों, आम जनमानस के लिए अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गयी है। जिस से समाज को जल्द निजात दिलाने की आज की  जरूरत है और ये शुरुआत बलिया के युवा ही कर सकते हैं।

छात्र नेताओं ने यह तय किया की अगर जल्द से जल्द बलिया कोतवाल के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है, तो हम सभी आमरण अनशन तथा आत्मदाह के लिए विवश होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी बलिया प्रशासन की होंगी। सभा के अंत मे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री, देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से मिंटू खान, रुपेश चौबे, अलोक सिंह कुंवर, विवेक सिंह,सत्यम तिवारी,जुबेर खान,राजेंद्र यादव,नितेश यादव, प्रशांत पाण्डेय,प्रवीण विक्की, अमित छोटू, अलोक भारती, अनीश सिंह मोहित चौधरी, सतीश उपाध्याय,मन्नू कुमार आदि लोग उपस्तिथ रहे कार्यक्रम का संचालन प्रवीण विक्की और अध्य्क्षता व्यापारी नेता कन्हैया अग्रवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *