Breaking- न्यूयॉर्क में मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला ईरान के शीर्ष नेता ने जारी किया था फतवा

न्यूयॉर्क: मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर शुक्रवार को हमला किया गया, वह पश्चिमी न्यूयॉर्क में व्याख्यान देने वाले थे। रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति ने चाकू से उन पर हमला किया है। लेखक सलमान रुश्दी को उनके लेखनी के कारण धमकी मिली थी।

बता दें कि रुश्दी भारतीय मूल के अंग्रेजी लेखक हैं। 1980 के दशक में अपनी एक किताब सैटेनिक वर्सेस को लेकर विवादों में आ गए थे। इस किताब को लेकर मुस्लिम समाज में काफी आक्रोश था, ईराक के एक धार्मिक नेता ने उनकी मौत पर फतवा जारी किया था।

रुश्दी का जन्म मुंबई में हुआ था। सैटेनिक वर्सेस और मिडनाइट चिल्ड्रेन जैसी किताबें लिखकर चर्चा में आए रुश्दी को बुकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। सलमान रुश्दी अंतरराष्ट्रीय विषयों के लिए भी अपना पक्ष रखने के लिए जाने जाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *