Breaking: स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा

मुम्बई: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का बीच कैंडी अस्पताल में निधन। 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा। ह्रदय नाथ मंगेशकर की संतानों में सबसे बड़ी थीं, लता दीदी।

कुछ दिन पहले उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहाँ हालात बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अस्पताल से जारी बुलेटिन में डॉ उनके बेहतर स्वास्थ्य की बात कर रहें थे। लेकिन एक दिन पहले अचानक से उनकी तबियत दोबारा बिगड़ने की ख़बर आई।

फ़िल्म इंडस्ट्री की लगभग हर हेरोइन को लता दीदी ने अपनी आवाज दी हैं। ऐसा कहा जाता है कि “ऐ मेरे वतन के लोगो ” गाने के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू रो पड़े थे।

ट्विटर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी हैं-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *