नई दिल्ली: ग्रुप कैप्टेन वरुण सिंह का आज बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में निधन हो गया। बीते 8 दिसंबर को तमिलनाडु कुन्नूर में हुए वायुसेना के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में CDS बिपिन रावत के साथ थे। दुर्घटना के एक मात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने भी आज अस्पताल में दम तोड़ा दिया।
वरुण सिंह का बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। बुधवार को उनका निधन हो गया। इससे पहले भारतीय वायु सेना ने मंगलवार को उनकी जानकारी देते हुए बताया था कि वरुण सिंह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, लेकिन स्थिर है, लेकिन आज उनके निधन की खबर आ गई।
देश को हिलाकर रख देने वाले इस हेलिकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य अधिकारियों का निधन हो गया था। इस हादसे के बाद सिर्फ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को ही अस्पताल पहुंचाने में रेस्क्यू टीम सफल हो पाई थी।
ग्रुप कैप्टन के निधन की सूचना देते हुए वायुसेना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय वायुसेना को बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए गहरा दुख हुआ है, जिनकी आज सुबह 08 दिसंबर 21 को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में घायल होने के कारण मृत्यु हो गई। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी संवेदना जताई है वरुण गांधी के निधन पर ट्वीट करके अपनी संवेदना जताई है।
वहीं पीएम मोदी ने भी वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उसके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं।’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे। मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’

