प्रतापगढ़ का भी नाम बदलने की तैयारी में योगी, बेल्हादेवी धाम होगा नया नाम

अब प्रतापगढ़ जिले में कई नाम बदलने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ जंक्शन सहित जिले के चार रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी है। प्रतापगढ़ स्टेशन का नाम मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, विश्वनाथगंज स्टेशन का नाम बदलकर विश्वनाथगंज शनिदेव धाम, अंतू का नाम मां चंद्रिकनदेवी धाम अंतू और पृथ्वीगंज का नाम हवाईअड्डा पृथ्वीगंज करने के लिए सांसद संगमलाल गुप्ता ने रेलमंत्री को पत्र लिखा था। इस पर रेल मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से संस्तुति मांगी है।

जिले में प्रतापगढ़ जंक्शन सहित चार स्टेशन ऐसे हैं जो पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के समीप हैं। इसमें प्रतापगढ़ जंक्शन के समीप मां बेल्हादेवी धाम, अंतू स्टेशन के पास मां चंद्रिकन देवी धाम, विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के निकट शनिदेव धाम और पृथ्वीगंज रेलवे स्टेशन के समीप ऐतिहासिक हवाई अड्डा है। चारों स्थल जिले की पहचान हैं। ऐतिहासिक मंदिरों में जिले के साथ ही गैर जनपद के लोग भी दर्शन-पूजन करने के लिए आते हैं।
 जानकारी के मुताबिक पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए प्रतापगढ़ के सांसद संगमलाल गुप्ता ने समीप के स्टेशनों का नाम इन पौराणिक स्थलों के नाम से करने का पत्र रेलमंत्री को भेजा है।मिली जानकारी के मुताबिक सांसद ने अपने पत्र में प्रतापगढ़ जंक्शन का नाम परिवर्तित कर मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, अंतू स्टेशन का नाम मां चंद्रिकन देवीधाम अंतू, विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन का नाम शनिदेवधाम विश्वनाथगंज और पृथ्वीगंज स्टेशन का नाम हवाई अड्डा पृथ्वीगंज करने के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा था।पता चला है कि सांसद का पत्र मिलने के बाद रेलवे ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। रेल मंत्रालय ने इसके लिए प्रदेश सरकार से सहमति मांगी है। प्रतापगढ़ शहर में अधिष्ठात्री देवी मां बेल्हा देवी का धाम होने के साथ नगर पालिका परिषद का नाम भी बेल्हा है।
इसी तरह अंतू, विश्वनाथगंज और पृथ्वीगंज स्टेशन को भी उनके मूल स्वरूप के साथ स्थानीय मान्यताओं से जोड़ने के प्रयास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *