पांच सूत्रीय मांगें पूरी न होने से यूपी राज्य परिवहन कर्मचारी सरकारी से नाराज़, प्रदर्शन

प्रयागराज: अपनी पांच सूत्रों को मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों ने रैली निकालकर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसमें प्रयागराज क्षेत्र में बड़ी तादाद में राज्य परिवहन के कर्मचारी इकठ्ठा होकर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें कर्मचारियों की मांग थी की संविदा कर्मियों का नियमित ना करना, आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन न बढ़ाना जैसे 5 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन और प्रबंधन को ज्ञापन दिया गया। लगातार अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन जारी है जिसके क्रम में आज प्रयागराज में रैली और धरना प्रदर्शन का कार्य किया गया।
इस विषय में जानकारी देते हुए आंदोलन के अगुवा मानसिंह, क्षेत्रीय मंत्री रोड वेज़ कर्मचारी ने बताया की उनकी मांगे हैं कि कर्मचारियों का डि ए लंबित है , राज्य कर्मचारियों से परिवहन निगम कर्मचारी का डीए 21% पीछे चल रहे हैं, नंबर दो संविदा कर्मचारियों को कार्यबद्ध योजना बनाकर नियमितीकरण करना, नंबर 3 आउटसोर्सिंग संविदा कार्य कर्मी को उनका वेतन में बढ़ोतरी किया जाए। नंबर 4 कोरोना काल में जिन  कर्मचारियों कि जो डेथ हुई है उनके परिवार को नियमितीकरण नियुक्ति दिया जाए। इन तरह 5 सूत्री मांगों पत्र लेकर शासन और प्रबंधन को दिया गया है जिसके कार्यक्रम में आज पूरे प्रदेश में रैली प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *