कुपोषित बच्चों के लिए दलिया का निर्माण तहसील स्तर पर, प्लांट का शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे

प्रयागराज: महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को वितरण के लिए पंजीरी, दलिया आदि का निर्माण अब हर तहसील में होगा। इसके लिए टेक होम राशन प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। जिले में बनने वाले आठ प्लांट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 दिसंबर को करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अन्य संस्थाओं के माध्यम से बच्चों तथा महिलाओं को पंजीरी, दलिया, बेसन लड्डू आदि का वितरण किया जाता रहा है। अभी इनकी आपूर्ति प्रदेश स्तर पर की जाती है लेकिन अब जिले में ही इनके निर्माण की योजना बनाई गई है।
इसी के तहत टेक होम राशन प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। इनके संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के पास होगी। फिलहाल यह योजना सूबे के 43 जनपदों में लागू होगी। इसकी शुरुआत प्रयागराज से होेने जा रही है। इसके तहत जिले में बनने वाले आठ प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिसंबर को प्रयागराज प्रस्तावित कार्यक्रम का खाका तैयार होने लगा है। इसमें पूरे प्रदेश से कुल दो लाख 50 हजार 560 महिलाएं शामिल होंगी। इनमें से स्वयं सहायता से जुड़ी एक लाख आठ हजार 897 महिलाएं शामिल होंगी। 54715 बीसी सखी तथा 51332 सामुदायिक शौचालय संचालिकाएं शामिल होंगी। कन्या शुमंगला के लाभार्थियों की संख्या 31600 होगी। इनके अलावा टेक होम प्लांट से जुड़े 4040 सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मानक तय करने के साथ इनके चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। महिलाओं को बसों के माध्यम से लाया जाएगा। हर बस में दो-दो कर्मचारियों के अलावा सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *