डॉ ऋचा सिंह ने फिर तंत्र पर सवाल उठाए, इस बार एक निदान न होने पर धरने की चेतावनी

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष और सपा नेता डॉ ऋचा सिंह ने मंडलायुक्त को पत्र लिखकर शहर पश्चिमी के कटहुला गांव में दबंगों द्वारा कुछ लोगों की जमीन हड़पने की शिकायत की है।पत्र में सपा नेता ने लिखा है आपको दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि 3 दिसंबर को एसडीएम के कार्यालय में कट्हुला गांव के विवाद के सभी पक्षों को सुनकर एसडीएम ने आदेश जारी किए और कहा कि 7 दिन तक वहां किसी तरह का कोई कार्यवाही नहीं होगी ।उन्होंने ये भी अवगत कराया कि मामला न्यायालय में भी लंबित है।ऋचा सिंह ने कहा कि कटाहौला के आम नागरिक जिनकी भूमि भूमाफिया हड़पना चाहते हैं शांति बनाए रखने में पूरा सहयोग कर रहे हैं। लेकिन एसडीएम के कोर्ट आदेशों  को धता बताते हुए कुछ दबंग किस्म के लोग वहां कानून-व्यवस्था को अपने हाथ में ले रहे हैं। पत्र में उन्होंने लिखा कि यदि तत्काल कानून व्यवस्था यथावत नहीं की गई तो मैं डॉ ऋचा सिंह मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना देने को बाध्य हो जाऊंगी इसकी और कटाहौला में क़ानून व्यवस्था की सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और मंडलायुक्त कार्यालय की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *