उत्तर प्रदेश में एक और भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई है। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से अपने आवंटित केन्द्रों पर परीक्षा देने गये परीक्षार्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। तमाम परीक्षा केंद्रों पर अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में में योगी सरकार ने कुछ राहत देते हुए ये एलान किया कि परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड दिखा कर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं।
परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से आयोजित कराई गई टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की परीक्षा दो पालीयों में होना सुनिश्चित किया गया था। परीक्षा प्रदेश में 736 केंद्रों पर आयोजित की जा रही थी। इसमें 1999418 उम्मीदवार भाग ले रहे थे।आज सुबह जब परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे तो परीक्षा शुरू होने के पहले ही टीईटी परीक्षा का प्रश्न पत्र वायरल हो गया जिसके बाद परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से टीईटी की दोनों पालियो की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी परेशान और मायूस नजर आ रहे थे। कई परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर रोते हुए भी नजर आए। वहीं परीक्षार्थियों का कहना है की प्रश्न पत्र बहुत ही आसान आया था जिस तरह से तैयारी की गई थी उससे कहीं ज्यादा आसान प्रश्न पत्र आए थे। इससे अभ्यार्थी खुश थे लेकिन परीक्षा निरस्त होने की वजह से परीक्षार्थियों प्रतियोगी छात्रों में निराशा देखने को मिल रही है। बाद में शिक्षा मंत्री और परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से परीक्षा रद्द करने की घोषणा की गई। परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है।शासन स्तर से कहा गया है कि एक महीने के अंदर दोबारा टीईटी की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।इसके साथ ही जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि पेपर लिक की जिम्मेदार कौन है। बातचीत में कई परीक्षार्थी बहुत निराश दिखे। उन्होंने कहा कि नई भर्ती आने की उम्मीद थी लेकिन अब नहीं आयेगी।अभ्यर्थी के मुताबिक हर परीक्षा में फार्म भरने से लेकर आने जाने में अच्छी रकम खर्च होती है। बेरोज़गारी के आलम में भारी पड़ता है। भर्ती परीक्षा रद्द होने पर राजनीति भी हो रही है।
सपा सहित दूसरे दलों ने योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं।
प्रयागराज एसटीएफ ने साल्वर गैंग का भांडा फोड़ा, सरगना, स्कूल के शिक्षक सहित 16 गिरफ्तार
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के सरगना और सालवर सहित कुल 16 लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ जारी है। उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) 2021 की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह सरगना व साल्वर सहित 16 सदस्य गिरफ्तार किये गये हैं। आज 28 नवम्बर को एस०टी०एफ० फील्ड इकाई प्रयागराज द्वारा टीईटी परीक्षा 2021 अभ्यर्थियों से धन प्राप्त कर परीक्षा की शुचिता में सेंध लगाकर साल्वरों के माध्यम से पास कराने वाले गिरोह और सरगना सहित 16 व्यक्तियों को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है।
जिले के थाना क्षेत्र नैनी इलके से साल्वर गैंग के 8 आरोपियों को गिरफतार किया गया है।गिरफ्तार साल्वर गैंग के सदस्यों में राजेन्द्र पटेल पुत्र इन्द्रजीत पटेल, निवासी ग्रमा जयरामपुर दुर्गागंज थाना रानीगंज प्रतापगढ़ ही मुख्य सरगना बताया जाता है। इसके अलावा सन्नी सिंह पुत्र महेश सिंह निवासी ग्राम खराटी पो० बदगाहा जनपद गया, बिहार, दिन्कू कुमार पुत्र शिवनाथ प्रसाद निवासी ग्राम रेकुना फारम बोधिगया, जनपद गया बिहार, नीरज शुक्ला पुत्र नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम चीने पट्टी थाना रानीगंज प्रतापगढ़ के अलावा शीतल कुमार पुत्र सुनील कुमार वर्मा निवासी खरंटी थाना बोधगया जनपद गया,बिहार धन्नजय कुमार पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी धर्मदेव नगर, मानपुर थाना मुफस्सिल जनपद बिहार, कुनैन राजा पुत्र सरफे मोहम्मद निवासी टेकुना थाना बोधगया जनपद गया बिहार और शिवदयाल पुत्र बृज किशोर पाण्डेय निवासी पुरिया थाना बारून जनपद औरंगाबाद, बिहार को प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
प्रयागराज एसटीएफ ने इन गिरफ्तारियों के अलावा शहर से सटे झूंसी थाना क्षेत्र से भी गिरोह के करीब आठ सदस्यों को गिरफतार किया है।अनुराग पुत्र सुगेनी प्रसाद निवासी नई बस्ती मकान न0-14. पो० दल्ला,सोनभद्र, अभिषेक सिंह पुत्र अश्वनी सिंह निवासी प्यारे लाल कालोनी बलदाऊगंज थाना कयौं जनप चित्रकूट खुद एक अभ्यर्थी है जो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।सत्य प्रकाश सिंह पुत्र रोहनी प्रसाद सिंह निवासी बार्ड नं0-9 पटेल नगर थाना शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज ये सरकारी प्राइमरी स्कूल का सहायक अध्यापक है।जो जिले के शंकरगढ़ के प्रा०वि० करियाखुर्द में तैनात है।पुलिस के मुताबिक ये व्हाट्स ऐप के जरिए पेपर साल्व करा रहा था।इसके पास से व्हाटसअप पर साल्वशुदा पेपर पाया भी गया है।प्रयागराज एसटीएफ ने शहर के जार्जटाउन थाना क्षेत्र से चर्तुभुज सिंह पुत्र त्रिलोकी नाथ सिंह निवासी सेमरी बाघराय थाना काराव, जनपद प्रयागराज को गिरफतार किया गया है।
पुलिस के अनुसार ये भी गैंग का सरगना है।इसके अलावा संजय सिंह पुत्र देवी प्रसाद निवासी सिरावल थाना कोराव, जनपद प्रयागराज (साल्वर)। अजय कुमार पुत्र धर्मराज सिंह निवासी ग्राम पचव पो०खजुरी थाना कोरांव, जनपद प्रयागराज (साल्वर), ब्रम्हा शंकर सिंह पुत्र मारकण्डेय प्रसाद सिंह निवासी ग्राम पियरी पोoमहुली, पाना कोरा जनपद प्रयागराज (साल्वर) को अपनी गिरफ्त में लिया है।इसके अतिरिक्त सुनील कुमार सिंह पुत्र जगपति लाल सिंह निवासी हरदिहा, थाना खीरी, जनपद प्रयागराग भी पकड़ा गया।जो सहयोगी गैंग का सदस्य बताया जाता है।
