मेले के जरिए सन 1971 के वीर सपूतों को याद किया गया

प्रयागराज सन 1971 की जंग में शहीद वीर सपूतों की याद में आज प्रयागराज के चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में एक सैन्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य आकर्षण गोरखा सैनिको के द्वारा किया गया खुखरी डांस और युद्ध क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई का प्रदर्शन रहा। इसके अलावा अत्याधुनिक हथियारों और तकनीकों को देखने के लिए बच्चों के साथ साथ बड़े बुजुर्गों में काफी उत्साह देखने को मिला।

1971 की जंग-

इस अवसर पर जे ओ सी उत्तर मध्य कमान मेजर जनरल जय सिंह बैंसला ने के मुताबिक 1971 की जंग न सिर्फ एक जंग थी वरन यह एक देश की आजादी की बात थी। महज 11 दिन चले इस जंग से हमने पाकिस्तान सेना के हजारों की संख्या के जवानों और उनके द्वारा तैयार किए गए लाखों आक्रमणकारियों को सरेंडर करने को मजबूर किया और बांग्लादेश का निर्माण कर वहां के नागरिकों को भी स्वतंत्र होने का एहसास दिलाया।
इस विषय में और अधिक जानकारी देते हुए मंडल आयुक्त प्रयागराज संजय गोयल ने कहा कि इस प्रकार के मेले लगातार समय-समय पर होते रहने चाहिए इससे न केवल भारत द्वारा पाकिस्तान को किस तरीके से हराया गया इस विषय में नौजवानों को जानकारी मिलेगी। बल्कि युवकों और युवतियों में सेना के प्रति सम्मान बढ़ेगा और उनके अंदर सेना के साथ जुड़ के कार्य करने का जज्बा भी उत्पन्न होगा। इसके अलावा यहां पर प्रदर्शित अत्याधुनिक हथियारों के प्रदर्शन से छोटे से लेकर बड़े तक सभी के बीच जो उत्साह था देश भक्ति की भावना को और अधिक बढ़ाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *